उपलब्ध संसाधन

फिरोजपुर नमक पंचायत में गाँव के बीचों बीच बहुत ही शानदार मस्जिद है | गाँव में अलग अलग 7 आंगनवाड़ी केंद्र बने | आंगनवाड़ी में बच्चो को खेलने के लिए खिलोने, बैठने के लिए कुर्सी भी है | स्कूल बहुत ही खुबसूरत लगता है क्यूंकि सारे स्कूल में बहुत ही पेड़ लगे है और कैनन की तरफ से स्कूल में एक लाइब्रेरी भी है |गाँव में अधिकतर सड़के पक्की बनी हुई है कुछ जगह नालियों का प्रबंध नहीं है और कुछ् रास्ते अभी भी कच्चे बने हुए है |

उपलब्ध सुविधाएं

गाँव में बच्चो की शिक्षा के लिए स्कूल का प्रबंध बहुत ही बढ़िया है | आवागमन के लिए नुह से मुख रास्ता है जिस पर समय समय पर सवारी वहां का आना जाना होता है जैसे बस ,ऑटो आदि | समय समय पर एएनएम भी गाँव में आकार टीकाकरण करती है लेकिन सेण्टर पर नहीं बैठती है |

आवश्यकताएँ

गाँव में बहुत सी जरूरते है जिनको पूरा करना बाकि है जैसे हर घर में शौचालय को होना | गाँव के पानी का निकास होना | गाँव में पूर्णता पिने के पानी की व्यवस्था होना | कन्यायो के लिए एक हाई स्कूल होना | सरकारी अधिकारियो के भ्रमण की आवश्यकता | रोजगार के साधन की आवश्यकता |